माँ मुझे बहुत प्यारी थी
पर वक़्त ना बिताया इतना माँ के संग
सदा इंतजार किया उस वक़्त का
जो बड़ा बेफवा होता है हरदम
पहले आगे की पदाई के लिए
हो गयी माँ से दूर मैं
पदाई पूरी होते ही शादी हो गयी मेरी
फिर हो गयी माँ से दूर मैं
माँ बन कर बच्चो की परवरिश मैं
बीत गया समय पंख लगाकर
बच्चो को पढने के लिए बाहर भेजा
तब हुआ अहसास माँ से दूर होने का
सोचा अब वक़्त मेरे साथ वफ़ा करेगा
माँ के साथ अब वक़्त बिताउंगी
बचपन का सारा प्यार अब मैं पाऊँगी
पर भगवान को भी माँ की जरुरत थी
माँ को अपने पास बुला लिया
वक़्त ने मुझे फिर रुला दिया
पर अब हर बेटी को मेरा ये सन्देश है
वक़्त का ना करना इंतजार
माँ के प्यार को कभी ना देना खोने
अनमोल है माँ का प्यार
एक बेटी के दिल से निकली
एक माँ के लिए सच्ची श्रधांजलि
माँ अगले जनम में मैं आपकी ही बेटी बनूँ
विज्जू (दीप गिरी )
speechless.. :):)
जवाब देंहटाएं